जन्म लेते ही अस्पताल में भर्ती हुई Priyanka Chopra की बेटी! सामने आई बड़ी वजह
बॉलीवुड सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा और मशहूर सिंगर निक जोनस के घर नन्ही परी आ गई है. हाल ही में प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि वह सरोगेसी की मदद से मां बनी हैं। जिसके बाद उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई है. फैन्स समेत कई स्टार्स ने प्रियंका और निक को पैरेंट्स बनने पर बधाई दी है. जानकारी के मुताबिक बच्चे का जन्म समय से 3 महीने पहले हुआ है.
जानकारी के मुताबिक करीब 12 हफ्ते पहले निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा को सरोगेसी की मदद से एक बेटी हुई थी। लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी का जन्म 27वें हफ्ते में हुआ था. फिलहाल नवजात शिशु और सरोगेट मां कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में हैं। यह महिला की पांचवीं सरोगेसी है। बच्चे का जन्म अप्रैल में होना था लेकिन प्री-मैच्योर डिलीवरी के चलते बच्चे को फिलहाल अस्पताल में रखा गया है।

बीती रात प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस को टैग कर इंस्टाग्राम पर उनके मां बनने की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘हमें आपको यह खुशखबरी देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी के जरिए माता-पिता बने हैं। हम सम्मानपूर्वक आपसे इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की अपील करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में शादी की थी। दरअसल, कुछ समय पहले इस कपल ने बेबी प्लानिंग शुरू की थी। एक इवेंट के दौरान प्रियंका ने चंद शब्दों में अपने बच्चे के बारे में काफी कुछ कह दिया था। जिसके बाद लोग कयास लगाने लगे कि दोनों फैमिली प्लानिंग कर रहे हैं और जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।