प्रियंका चोपड़ा ने रेस्टोरेंट में कर दी ऐसी हरकत, वायरल हो गया Video
प्रियंका चोपड़ा का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा रेस्टोरेंट के अंदर इस तरह कांपती नजर आ रही हैं कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया।

बॉलीवुड: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जो भी करती हैं वह सुर्खियों में आ ही जाती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ लॉस एंजेलिस के एक रेस्टोरेंट में पहुंचीं। वहीं खाना खाते हुए एक्ट्रेस ने ऐसी हरकत की कि वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया।
दोस्तों के साथ की मस्ती
इस वीडियो में आप देखेंगे कि प्रियंका चोपड़ा अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठी हैं। मेज पर बहुत सारा खाना है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा कुर्सी पर बैठ जाती हैं और इस तरह कांपने लगती हैं कि हर कोई उनकी तरफ देखने लगता है।
priyanka chopra तीन साल बाद लौटी भारत
पेट में कर रही थी खाने को एडजस्ट
इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा बैठते-बैठते अपने शरीर को हिलाने लगती हैं। प्रियंका चोपड़ा के ऐसा करने के पीछे की वजह पेट में खाने को थोड़ा एडजस्ट करना है ताकि एक्ट्रेस ज्यादा खाना खा सकें। प्रियंका चोपड़ा को ऐसा करते देख उसके दोस्त उससे पूछने लगते हैं कि ये क्या कर रही हो? अपने दोस्तो के यह कहते ही प्रियंका चोपड़ा शर्मा जाती हैं और जोर-जोर से हंसने लगती हैं। प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- ‘कोशिश करो.. यह आपके पेट में ज्यादा खाना फिट कर देगा.’
कुत्तो के साथ घूमने निकली थी
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों और कुत्तों के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपने कुत्तों के साथ ताजी हवा का आनंद लेती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री के साथ उनके तीन पालतू कुत्ते भी देखे गए, जिन्हें उन्होंने पकड़ रखा था।
अभिनेत्री का लुक
लुक की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हल्के गुलाबी रंग की हुडी जैकेट के साथ उसी रंग के शॉर्ट्स पहने नजर आईं। इसके साथ ही सफेद रंग के जूते पहने थे। तस्वीरों में एक्ट्रेस के पास दो चोटी थीं और वह सफेद टोपी पहने हुए भी नजर आ रही थीं।