तलाक की ख़बरों के बीच प्रियंका और निक के दी गुड़ न्यूज़, आने वाला है नन्हा मेहमान…

अपने देश ही नहीं बल्कि विदेशों की भी शान और बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके पति निक जोनस (Nick Jonas) के बीच अलगाव की खबरों ने पिछले दिनों खूब सुर्खियां बटोरी। ये खबर सुनकर दोनों के चाहने वालों की सांसें थम सी गयी थी। हालांकि, प्रियंका की मां ने इन खबरों पर मिट्टी डालते हुए इसे महज़ अफवाह बताया था। इस बीच अब नई खबर निकल कर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा प्रेग्नेंट हैं। ऐसे में ये फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशख़बरी है।

मालूम हो कि दोनों के करीबी सूत्र के से पता चला है कि प्रियंका और निक अपना पहला बच्चा प्लान कर रहे हैं। दोनों अपनी छोटी-सी दुनिया में एक नन्हा मेहमान लाना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रियंका लॉस एंजिलिस में ही बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। ये खबर सामने आने के बाद यूज़र्स सोशल मीडिया पर लगातार दोनों से सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से फिलहाल कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। मालूम हो की इससे पहले प्रियंका (Priyanka Chopra) ने नेटफ्लिक्स के इस शो के दौरान फैमिली प्लानिंक पर बात करते हुए मज़ाकिया अंदाज़ में कहा था, ”हम इकलौते ऐसे कपल हैं, जिनके अभी तक बच्चे नहीं हुए हैं। यहीं वजह है कि आज मुझे ये ऐलान करते हुए खुशी हो रही है। सॉरी बेबी मुझे ये बताना ही होगा। निक और मैं प्लानिंग कर रहे हैं कि आज रात हम जमकर शराब पियेंगे और कल सुबह तक सोयेंगे।”

एक्ट्रेस की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे थे। वहीं निक जोनस शर्म के मारे सिर झुकाए खड़े रहते हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra) निक का चेहरा देखकर कहती हैं, ”मैंने आपकी तरफ देखा तो आपका चेहरा काफी डरावना हो गया था।” जिस पर निक ने कहा, ”हां, मैं थोड़ा परेशान था।” प्रियंका ने जवाब में निक को बच्चा कहते हुए कहा, मैं किसी और बच्चे का ख्याल नहीं रखना चाहती हूं। मेरा मतलब मुझे किसी और से शादी नहीं करनी है।”

गौरतलब है कि तलाक के ख़बरों के ठीक बाद निक और प्रियंका (Priyanka Chopra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा था। जिसमें प्रियंका जोनस ब्रदर्स के रोस्टिंग शो (Jonas Brothers Family Roasting) में गयी थी। इस शो के दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेहतरीन अंदाज़ में पति पर खूब चुटकी ली थी। उन्होंने अपने और पति के बीच 10 साल के अंतर पर बात करते हुए कहा था कि निक उन्हें टिकटॉक चलाना सिखाते हैं, जबकि वो निक को एक सक्सेसफुल करियर के बारे में बताती हैं।

Janhvi Kapoor Photos: हुस्नपरी की अदाओं पर फिर मर मिटे लोग Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में
Janhvi Kapoor Photos: हुस्नपरी की अदाओं पर फिर मर मिटे लोग Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में