प्रकाश राज ने एक अनाथ गरीब दलित लड़की को UK की यूनिवर्सिटी से करवाया मास्टर्स, अब वहां जॉब ढूंढने में भी की आर्थिक मदद
बॉलीवुड अभिनेता प्रकाश राज अकसर ही अपने दमदार अभिनय के कारण से चर्चा में बने रहते है। प्रकाश राज अपनी एक्टिंग से करोड़ों लोगों के दिल में बसे हुए हैं। पर अब प्रकाश राज किसी और वजह से इंटरनेट पर छाए हुए हैं। दरसअल अभिनेता प्रकाश राज ने एक अनाथ बच्ची के पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाया है। अब सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

दरअसल अभिनेता प्रकाश राज ने श्रीचंदना नाम की लड़की के पढाई का पूरा का पूरा खर्च उठाया। मालूम हो की श्रीचंदना नाम की ये लड़की पढ़ाई में बहुत होशियार है। लेकिन आर्थिक स्तिथि के ठीक न होने के कारण श्रीचंदना विदेश पढ़ाई करने नहीं जा पा रही थी। पर अफ़सोस श्रीचन्दना की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था तब प्रकाश राज ने श्रीचन्दना की मदद की।
मालूम हो की श्रीचन्दना ने यूके में पढ़ाई करने के लिए दिए एंट्रेंस एग्जाम में शानदार परफोर्मेंस दी, पर उसके पास पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए पैसे नहीं थे। इस बात को जानने के बाद तमिल डायरेक्टर नवीन मोहम्मद अली उस लड़की को प्रकाश राज के पास लेकर गए। इस पर अभिनेता प्रकाश राज ने लड़की की पूरी बात को पहले बड़े ही ध्यान से सुना फिर मदद करने के लिए आगे आए। अब अभिनेता प्रकाश राज की मदद से ही लड़की यूके की यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले पाने में सफल हो पाई। मालूम हो की श्रीचंदना ने उक्त संस्थान से मास्टर्स की डिग्री हासिल कर ली है। अब अभिनेता की काफी तारीफ भी हो रही है।

मालूम हो कि नवीन मोहम्मद अली ने प्रकाश राज की तारीफ करते हुए एक ट्वीट करते हुए बताया है कि अभिनेता प्रकाश ने न सिर्फ लड़की की पढ़ाई करने में मदद की, बल्कि उनसे यूनाइटेड किंगडम में नौकरी हासिल करने में भी मदद की है। ‘प्रकाश राज का शुक्रिया और सैल्यूट। प्रकाश ने श्रीचंदना की आर्थिक रूप से मदद की, एक अनाथ गरीब मेधावी दलित लड़की ने ब्रिटेन के एक विश्वविद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करवाया, मास्टर डिग्री पूरी करवाई, साथ ही नौकरी के लिए भी आर्थिक मदद दिया।शुक्रिया सर, किसी का जीवन बदलने के लिए। इस पर अभिनेता प्रकाश राज ने नवीन के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा, शुक्रिया नवीन ये विषय मेरे संज्ञान में लाने के लिए।ये बहुत अच्छा होता है जब किसी का जीवन सुधारने के लिए बहुत सारे लोग साथ आते हैं।खुश रहो सशक्तिकरण का आनंद।
अब इसी ट्वीट पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियायें आ रही है।एक यूजर ने जहाँ लिखा आप उन सभी लोगों के लिए एक मिसाल हैं जो दूसरों का जीवन बदलना चाहते हैं। ग्लैमर के बीच खुद को संभालना बेहद मुश्किल होता है, लेकिन आपने ये कर दिखाया। एक्टिंग के अलावा इससे भी लोगों का दिल जीत लिया है।ऐसे बहुत कम लोग होते हैं जो दूसरों के बारे में सोचते हैं।आप उनमें से एक हैं। वहीँ यूजर ज्वाला सिंह लिखते हैं, हम सभी को आपके ऊपर गर्व है। जो काम इस देश की संस्थाओं को करना चाहिए वो आपने कर दिखाया है।समानता लाने के लिए किया जा रहा ये प्रयास हम सबके लिए उदाहरण है। वही एक अन्य यूजर अफजल पठान ने लिखा सर आप दक्षिण भारत के सोनू सूद हैं।ये कहते हुए यूजर ने प्रकाश राज की तुलना सोनू सूद से कर दी।