Ex बॉयफ्रेंड को पाने के लिए जादू-टोना करने लगी थीं दिव्यांका, फिर आया होश, टूटा रिश्ता
टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक है एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का नाम है। एक्ट्रेस जहाँ रील लाइफ में टीवी की आदर्श और संस्कारी बहू बनकर दर्शकों को एंटरटेन करती हैं तो वहीं वे रियल लाइफ में अपने एडवेंचरस अंदाज से सभी को चकित भी करती रहती हैं।
अब तक के अपने करियर में दिव्यांका त्रिपाठी ने कई सारे पॉपुलर सीरियल्स में काम किया है। दिव्यांका की फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। आज यानि कि 14 दिसंबर, 2021 को एक्ट्रेस अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। मालूम हो कि दिव्यांका को टीवी शो ये है मोहब्बतें में खूब पसंद किया गया था।

इसके अलावा भी दिव्यांका कई सारे टीवी शोज में दिख चुकी है और बहुत सारी शोहरत भी हासिल कर चुकी है वे तेरी मेरी लव स्टोरी, बनूं तेरी दुल्हन और अदालत जैसे सीरियल्स का हिस्सा रहीं। इसके अलावा भी दिव्यांका ने कई सारे रियलिटी शोज में भी पार्टिसिपेट किया है। दिव्यांका जोर का झटका, कॉमेडी सर्कस, बॉक्स क्रिकेट लीग 1, नच बलिए 8 और द वॉइस 3 में पार्टिसिपेट किया था।

साथ ही, पिछले साल ही कोरोना काल में उन्होंने फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में भी पार्टिसिपेट किया था। इसमें वे फर्स्ट रनरअप रहीं और उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबको चकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

वही उनके पर्सनल लाइफ कि बात करें दिव्यांका ने विवेक दहिया संग शादी कि है। हालाँकि विवेक से शादी करने से पहले दिव्यांका एक्टर शरद मल्होत्रा संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों की रिलेशनशिप 8 साल लंबी थी। एक्ट्रेस ने राजीव खंडेलवाल के शो में इस बारे में बात भी की थी।
दिव्यांका त्रिपाठी ने शरद संग अपने 8 साल लंबे रिश्ते और ब्रेकअप के बारे में कहा था कि- मुझे इसे हजम करने में बहुत समय लगा। मैंने हर चीज करने की कोशिश की, मैं किस हद तक गई थी। मैं अपने रिश्ते को संवारने के लिए काले जादू की मदद भी लेती थी। लेकिन ना जाने क्या हुआ। मैं किसी अजनबी से भी पूछने लगती थी कि मैंने क्या गलत किया। 8 साल सब कुछ ठीक रहने के बाद ऐसा कैसे हो गया।