अब कविता कौशिक ने कंगना पर निशाना लगाते हुआ, कहा- प्रियंका चोपड़ा को क्यों नहीं मिला पद्म श्री ?
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के ‘भीख में मिली आजादी’ वाले विवादित बयान पर अब विवाद गहराता ही जा रहा है। अब टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री कविता कौशिक ने बिना नाम लिए कंगना पर कटाक्ष करते हुए सवाल उठा है कि आखिर कंगना की जगह प्रियंका चोपड़ा को क्यों पद्म श्री नहीं दिया गया। मालूम हो की जब से बॉलीवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने ‘भीख में मिली आजादी’ वाला विवादित बयान दिया है। तब से चारो तरफ से उनकी काफी आलोचना हो रही है।
कंगना रनौत के बयान की तीखी आलोचना कई सिलेब्रिटीज कर रहे है। अब इस कड़ी में नया नाम टीवी की मशहूर ऐक्ट्रेस कविता कौशिक का भी जुड़ गया है। मालूम हो की कविता ने भी बिना कंगना का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। कविता ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की एक तस्वीर शेयर करते हुए सवाल उठाया है।

कविता कौशिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वे दोनों पूजा करते नजर आ रहे हैं। कविता ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘आखिर इनको पद्म श्री क्यों नहीं मिला? बेहतरीन ऐक्टर, अच्छी इंसान, पूरी दुनिया में सफल और बिना कोई झंडा उठाए भारतीय संस्कृति को सामने रखा। और हां, इन्होंने कभी अपने किसी सीनियर, साथ काम करने कलाकार या किसी का भी अपमान नहीं किया। यह बेहतरीन हैं।’
कविता कौशिक की इस पोस्ट से माना जा रहा है कि उन्होंने बिना नाम लिए कंगना रनौत की आलोचना की है। हालांकि यहां बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को साल 2016 में ही पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। कविता कौशिक से पहले राखी सावंत ने भी कंगना रनौत की खुलकर आलोचना करते हुए उन्हें ‘देशद्रोही’ तक बता दिया था।