भारत के सबसे अमीर खानदान के मुखिया मुकेश अंबानी ने चुन लिया अपना वारिश, बड़े भाई अनिल से तोड़ लिया है नाता
भारत के मुकेश अंबानी केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस हैं। भारतीय धरती का नाम रौशन करते हुए मुकेश अंबानी पूरे एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में गिने जाते हैं। अपने बिजनेस की रणनीति को सफल बनाते हुए मुकेश अंबानी आज सफलता की शिखर पर पहुंचे हैं। आपको बता दें कि केवल पैसों के लिए ही नहीं बल्कि अपने कल्चर के लिए भी अंबानी खानदान को जाना जाता है।

94 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं मुकेश अंबानी
भारत के साथ – साथ एशिया के भी सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी ने विश्व की सबसे अमीर महिला को पछाड़कर 11वा स्थान प्राप्त किया हुआ है। रिलायंस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने कड़ी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है। उनकी नेटवर्थ लगभग 94.1 अरब डॉलर है। लेकिन क्या आपको पता है कि आगे उनकी इस संपत्ति का मालिक कौन बनेगा? हम बताते हैं।
बच्चों को बनाएंगे संपत्ति का वारिस
हाल ही में मुकेश अंबानी ने अपनी एक पारिवारिक सीक्रेट पार्टी में इस बात का खुलासा किया है कि कौन होगा उनकी संपत्ति का वारिस। उन्होंने एक छोटे से संबोधन में कहा कि उनके तीनों बच्चे यानी आकाश,ईशा और अनंत बिजनेस की बारीकियों को समझ गए हैं। और इसलिए आगे मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे ही उनकी संपत्ति के वारिस बनेंगे।