मिस्टर टर्बनेटर उफ्फ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में 711 विकेट झटके हैं
भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में एक सिख परिवार में हुआ था। हरभजन सिंह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 1998 में टेस्ट और वनडे में पदार्पण किया। उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 711 विकेट लिए हैं।

भज्जिहरभजन सिंह 5 बहनों के इकलौते भाई हैं।वह सरदार सिंह प्लाहा के इकलौते पुत्र हैं। उनकी पांच बहनें हैं। शुरुआत में, उन्होंने अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए क्रिकेट छोड़ने के बारे में सोचा, लेकिन उनके पिता ने जोर देकर कहा कि वह अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान दें और भारत का प्रतिनिधित्व करें। इसके बाद, उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर ध्यान केंद्रित किया और इसमें अपना करियर बनाया। 2000 में अपने पिता की मृत्यु के बाद भी, भज्जी ने 2001 में अपनी तीन बहनों की शादी करवाई
हाल ही का इंस्टाग्राम पोस्ट :
हरभजन सिंह पंजाब पुलिस में DSP हैं। 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, पंजाब सरकार ने उन्हें 5 लाख रुपये का इनाम, जमीन और पंजाब पुलिस में DSP बनने की पेशकश की, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और शादीहर भजन जब एक मैच खेलने लंदन में थे तो उन्होंने गीता को सबसे पहले ‘वो अजनबी’ गाने में देखा। गीता और भज्जी की पहली मुलाकात 2007 में IPL के दौरान हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया। हरभजन सिंह ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा से 19 अक्टूबर 2015 को शादी की। दोनों ने पारंपरिक पंजाबी संस्कृति के साथ जालंधर में शादी की।
हरभजन सिंह का जुलाई से खास रिश्ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हरभजन सिंह के दोनों बच्चों का जन्मदिन इसी महीने मे आता है यानी जुलाई बच्चों और पिता के लिए खास बन गया है. क्रिकेट करियर मे हरभजन सिंह ने 25 मार्च 1998 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और 4 मार्च 2016 को क्रिकेट के तीनों प्रारूपों से संन्यास ले लिया। उन्होंने भारत के लिए 103 टेस्ट में 417 विकेट लिए हैं।
उन्होंने 2,224 रन भी बनाए हैं, जिसमें दो शतक और नौ अर्द्धशतक शामिल हैं। हरभजन सिंह ने 236 वनडे में 269 विकेट लिए हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 1,237 रन भी बनाए हैं। इस बीच भज्जी ने 28 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25 विकेट लिए हैं।