सोमवार राशिफल : इन राशियों पर बरसेगी महादेव कृपा- होगा धन लाभ, देखें आपके सितारे क्या कहते हैं
मेष:आज मेष राशि वालो का दिन शुभ है,इन्हें धन का लाभ भी मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं।
वृषभ:आज का दिन आपके लिए सुखद है। आज आपको हर मामले में संतोष और शांति का अनुभव होगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मिथुन:आज का दिन ग्रहों के लिहाज से उतना अनुकूल नहीं मालुम पड़ रहा है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। मन प्रसन्न होगा।
कर्क:आज राशि स्वामी की शुभ दशा से आपको उत्तम संपत्ति प्राप्त होने का संकेत मिल रहा है। शाम के वक्त आपका कोई प्रिय आपसे मिलने घर आ सकता है और आपको खुशी होगी।
सिंह:आज वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी और ऑफिस में भी आपका प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद है। शिक्षा, प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी छात्रों को विशेष सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है।
कन्या:आज आपकी ग्रह दशा बता रही है कि आज आपको दिन की शुरुआत में ही कोई सफलता की सूचना प्राप्त होने से मन में पूरे दिन उत्साह बना रहेगा। आपका तरक्की प्राप्त करते रहेंगे। शुभ खर्च और कीर्ति में वृद्धि होगी।
तुला:आज का दिन शुभ है और आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। विरोधियों का अंत होगा और आपके इरादे मजबूत होंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे।
वृश्चिक:आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है और मन में किसी बात को लेकर काफी उलझन रहेगी। जो लोग बीमारी से जूझ रहे हैं उनकी समस्या आज और बढ़ सकती है।
धनु:आज का दिन आपके लिए शुभ है और आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। मन थोड़ा बदलने से आपको खुशी होगी।
मकर:आज ग्रहों की दशा आपके अनुकूल होने से पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। घर में भी किसी से बहस न करें और बातों को नजरंदाज करने में ही भलाई है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ:आज का दिन आपके लिए सुखद है। पिछले कई दिन से चल रहा तनाव आज समाप्त हो सकता है. वाहन धीमे चलाएं और पूरे होश में रहकर कोई भी फैसला लें। हर चीज की भलाई और बुराई सोचकर ही कोई काम करें।
मीन:
आज का दिन काफी व्यस्तता वाला है. आज आपके संबंध मधुर हो जाएंगे। आज किसी से पैसों का लेन देन न करें, संबंध खराब होने का खतरा है।