शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के समर्थन में मीका सिंह बोले – ‘हद है.. इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन ही घूम रहा था’
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज शिप ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद गुरुवार तक के लिए हिरासत में भेज दिया गया है। आर्यन खान पर ड्रग्स का सेवन एवं लेन-देन करने का आरोप है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस मामले में बयान दिये हैं।
अब सिंगर मीका सिंह ने भी खान परिवार को समर्थन देते हुए आर्यन की गिरफ्तारी पर विभाग पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि आर्यन खान को पिछले शनिवार को क्रूज रेव पार्टी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। उनके साथ मुनमुन धमेचा और अरबाज मर्चेंट को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी को 7 अक्तूबर तक एनसीबी की हिरासत में रखा गया है।
आर्यन खान के समर्थन में आते हुए मीका सिंह ने क्या कहा?
मशहूर सिंगर मीका सिंह ने आर्यन खान और शाहरुख खान का सपोर्ट किया है। उन्होंने आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर एनसीबी पर तंज कसा है। मीका सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए आर्यन खान की गिरफ्तारी को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मीका सिंह ने कॉर्डेलिया क्रूज जहाज की एक तस्वीर ट्वीट की है। इसी जहाज पर एनसीबी ने छापा मारा था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, वाह क्या खूबसूरत है कॉर्डेलिया क्रूज… काश मैं वहां जा पाता। मैंने सुना है कि बहुत सारे लोग थे। उन्होंने आगे लिखा, इतने बड़े क्रूज में सिर्फ आर्यन खान ही घूम रहा था क्या.. हद है..। गुड मॉर्निंग आपका दिन शानदार हो। मीका का कहना है कि क्या इस क्रूज पर सिर्फ आर्यन खान ही था।
मीका सिंह का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।