मलाइका को नहीं पसंद अरबाज़ जैसे चिकने लड़के, खुद कहा लड़का दाड़ी वाला जो होंठों पर होंठ रखे तो…
बॉलीवुड में ऐसी कई हस्ती है जिनकी पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चर्चा में रहती है| इनमे एक नाम मलाइका अरोड़ा का भी है जिनकी पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा सुर्खियों में रहती है| चाहे बात अरबाज खान से अलग होने की हो या अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते में आने की, मलाइका अरोरा को मीडिया का फुल कवरेज मिला है| मलाइका अपने बेबाक बयानों की वजह से भी जानी जाती है| अपनी पर्सनल लाइफ की कई बातें वह बड़ी सहजता के साथ खुलेआम करती हुई दिखाई देती है| पर जब बात अर्जुन के साथ रिलेशन में होने की थी तो मलाइका अरोड़ा ने इसे मीडिया से छुपा कर रखा था पर धीरे-धीरे सब को पता चल गया| अब तो मीडिया के सामने भी दोनों हाथों में हाथ डाले खूब पोज देते हैं| हाल ही में मलाइका ने अपना एक सीक्रेट शेयर की है जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है|

दरअसल मलाइका मिलिंद सोमन के शो में पहुंची, और बेबाक अंदाज में उनके सारे सवालों का जवाब दिया| मिलिंद ने जब उनसे पूछा कि उनको किस तरह के लड़के पसंद है और वह कौन सी तीन चीजें हैं जिसकी वजह से वह पुरुषों की तरफ आकर्षित होती है| तब मलाइका ने बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया उन्होंने कहा ‘मुझे असल में रफ लड़के पसंद हैं। मुझे चिकना पसंद नहीं है। जो भयानक तरीके से फ्लर्ट करता हो। जो अच्छी तरह से किसी करना जानता हो।’ सब जानते हैं कि मलाइका इन दिनों अर्जुन को डेट कर रही है| जिनकी माशाल्लाह कमाल की दाढ़ी है| अर्जुन के बारे में बताते हुए मलाइका ने कहा कि वह अभिनेत्री को अच्छे से रिझाना जानते हैं|
साथ हीजब मलाइका से पूछा गया कि उन्होंने अर्जुन को आखरी मैसेज क्या किया है तो इसका जवाब देने से पहले मलाइका शरमा गई और बोली ‘ आई लव यू 2’ | इसके अलावा जब मलाइका से मिलिंद ने पूछा कि आपको सबसे अच्छे से कौन जानता है तो जवाब मे मलाइका ने अर्जुन का नाम लिया| जब मिलिंद ने मलाइका का सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा तो अभिनेत्री ने डेनियल क्रेग का नाम लिया, आपको बता दें कि डेनियल क्रेग जेम्स बॉन्ड सीरीज के हीरो है जिसमें उन्होंने बॉन्ड का किरदार निभाया है|
Well, now you know what kinda men Malaika likes ????????
— MTV India (@MTVIndia) September 18, 2021
Watch #Livon #MTVSupermodelOfTheYear Season 2 Co-Powered by @OlayIndia Retinol, @VanesaBodyDeo, #MagicMomentsMusicStudio @M2magicmoments & Fashion Partner FNGR tomorrow, 7 PM only on MTV India. pic.twitter.com/HSDKUzvaHl
मलाइका की फीमेल क्रश बेला हदीद है| गौरतलब है कि मलाइका की शादी की खबर काफी समय से फैल रही है इस साल भी कहा जा रहा है कि साल के अंत तक दोनों शादी कर सकते हैं| हालांकि हर बार यह अफवाह ही साबित होती है| बता दे अर्जुन और मलाइका 2019 से एक दूसरे के साथ हैं|