LPL 2022 : मैच में बड़ा हादसा गेंद क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने के मुंह में लगी, दांत टूटे, अस्पताल में भर्ती
आपको बतादे घटना बुधवार को लंका प्रीमियर लीग में कैंडी फाल्कन्स और गॉल ग्लैडिएटर्स के बीच खेले गए मैच में हुई।श्रीलंकाई ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने, जिनके मुंह में गेंद है। गेंद लगने से चमिका करुणारत्ने के मुंह से खून बहने लगा. रिपोर्ट कि माने तो उनके तीन-चार दांत भी टूटे हुए हैं। इस घटना के बाद मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि उनका जबड़ा भी बुरी तरह जख्मी हो गया है।

चमिका करुणारत्ने टीम के लिए खेल रही है। यह घटना ग्लैडिएटर्स टीम की बल्लेबाजी के दौरान चौथे ओवर की पहली गेंद पर हुई। फाल्कन्स के लिए कार्लोस ब्रेथवेट गेंदबाजी कर रहे थे। फर्नांडो ने अपने ओवर की पहली गेंद पर कवर के ऊपर से हवाई शॉट खेला, जिसे चमिका करुणारत्ने ने लपकने के लिए दौड़ लगाई।
हाल ही का ट्वीट :-
Chamika hospitalized while attempting catch for Kandy Falcons#LPL2022 #LPL #ChamikaKarunaratne #Cricket pic.twitter.com/yrkT2bbhoG
— Ada Derana Sports (@AdaDeranaSports) December 7, 2022
हालांकि, चमिका करुणारत्ने ने कैच लपक लिया और तुरंत गेंद अपने साथियों को दे दी। इसके बाद देखा गया कि उसके मुंह से खून आने लगा। घटना के तुरंत बाद चमिका करुणारत्ने को अस्पताल ले जाया गया। बाउंड्री की ओर दौड़ते हुए, चमिका करुणारत्ने ने कैच लिया लेकिन इस प्रक्रिया में उनका जबड़ा घायल हो गया। गेंद उनके हाथों में पहुंचने से पहले ही सीधे उनके जबड़े पर जा गिरी.
यह वीडियो फैंस को भी परेशान कर सकता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैच लेने के दौरान गेंद सीधे उनके चेहरे पर लगी. चमिका करुणारत्ने के चोटिल होने और कैच लपकने का वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिससे उसके तीन-चार दांत टूट गए और जबड़ा भी जख्मी हो गया।