न बीवी न बच्चे तो जानिए कौन बनेगा सलमान की 2300 करोड़ की संपत्ति का मालिक, अभिनेता ने बताया कौन है वारिस…
बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के चाहने वालों की संख्या करोड़ों में है। यूं तो बच्चे से लेकर बूढ़े भी सलमान के एक्टिंग के दीवाने हैं लेकिन लड़कियों के ऊपर उनका जादू सिर चढ़कर बोलता है। हमेशा अभिनेत्रियों के साथ अफेयर को लेकर भी सलमान सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार तो शादी की भी खबरें आई लेकिन उनके फैंस अभी भी शादी के इंतजार में ही हैं। 55 साल की उम्र में भी फिट दिखने वाले सलमान खान शादी करने के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं।

सलमान खान शादी नहीं करने के मूड में हैं। लोगों के जेहन में यह सवाल उठता है कि सलमान खान के हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिकाना हक किसे मिलेगा। सलमान ने खुद इस बारे में बताया भी था। बता दें कि सदी के महानायक कहे जाने वाली बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक अपने इकलौते पुत्र अभिषेक बच्चन को सौंपने की बात कही थी। इस लिहाज से सलमान खान कुंवारे रहते हैं तो उनके हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक कौन होगा।
सलमान खान ने अपने संपत्तियों की बारे में मीडिया को बताया था कि, ‘मैं शादी करूं या नहीं करूं। मेरे निधन के बाद मेरी आधी सम्पत्ति ट्रस्ट में दान की जाएगी और अगर मैं शादी नहीं करता हूं तो मेरी पूरी सम्पत्ति ट्रस्ट के नाम कर दी जाएगी।’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर सलमान खान करीब 2300 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान दुनिया के महंगे अभिनेताओं की लिस्ट में भी शुमार हैं। महंगी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन रखने वाले सलमान के पास अपना खुद का प्राइवेट जेट भी है। सलमान एक फिल्म के लिए 50 से 60 करोड़ रूपए चार्ज करते हैं। बीते तीन दशक से भी ऊपर से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे सलमान खान छोटे पर्दे से लेकर मुख्य किरदार की भूमिका निभाई है।
लीड अभिनेता के तौर पर साल 1989 में सलमान खान ने अपने करियर का आगाज ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म से किया था। फिल्म अभिनेत्री का किरदार भाग्यश्री ने निभाई थी। बॉक्स ऑफिस पर पहले ही फिल्म ने धमाल मचा दिया था। सूरज बड़जात्या के निर्देशन वाली इस फिल्म में सलमान और भाग्यश्री के साथ आलोक नाथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे। 33 साल के फिल्मी करियर में सलमान खान ने बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में दी है।
सलमान की आने वाली फिल्म की बात करें तो ‘अंतिम’ है। फिल्म का ट्रेलर भी पिछले दिनों रिलीज हो चुका है। आगामी 26 नवंबर 2021 से इस फिल्म को दर्शक स्क्रीन पर देख पाएंगे। सलमान के साथ फिल्म में उनके जीजा आयुष शर्मा अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। सुप्रसिद्ध अभिनेता महेश मांजरेकर के निर्देशन में यह फिल्म बनी है। इस फिल्म के बाद सलमान और कैटरीना की जोड़ी स्क्रीन पर ‘टाइगर 3’ फिल्म में नजर आने वाली है।