पति को छीनने के बाद भी नहीं भरा करिश्मा की सौतन का दिल, अब एक्ट्रेस को नीचा दिखाने के लिए कर दिया यह काम
एक जमाने में बॉलीवुड की क्वीन, 90 के दशक के आखिर में बॉलीवुड पर राज करने वाली करिश्मा कपूर। अपने बेहतरीन अभिनय और बला की खूबसूरती के बदौलत लाखों लोगों को अपना दिवाना बनाने वाली करिश्मा अपनी निजी ज़िन्दगी में जितनी तन्हा और उदास रही है, शायद ही कोई हो। हालांकि अब काफी समय से उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली है, मगर इसके बावजूद भी अपनी निजी जिंदगी की वजह से वे अक्सर सुर्खियां बनाने में कामयाब हो ही जाती हैं।

दरअसल 90 के दशक में बॉलीवुड पर अपने अभिनय से लोगों के दिल में छाप छोड़ने वाली करिश्मा कपूर की निजी जिंदगी हमेशा लाइमलाइट का हिस्सा रही। एक बेहतरीन अभिनय की पारी खेलने वाली इस अदाकारा ने रिश्तों में अक्सर चोंट खाई। ना इनकी लव लाइफ कामयाब रही और ना ही इनकी शादी। मालूम हो की करिश्मा कपूर ने उस वक्त शादी की जब वे अपने करियर के पीक पर थी, शादी के बाद सफलता के बावजूद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया।

हालांकि अपनी शादी के लिए लिया उनका यह बड़ा फैसला भी किसी काम नहीं आया। इसके बाद भी उनकी उनके पति से नहीं बनी लिहाजा उन्होंने अपने पति से अलग होने का निर्णय ले लिया। अब वे अपनी पति से अलग हो कर अपने बच्चों की परवरिश करती हैं।करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 13 साल तक चली। इनके दो बच्चे भी हुए एक बेटी समायरा, और बेटा किशन राज हैं। दोनों ने 2016 में एक दूसरे से ऑफिशियली अलग होने का निर्णय ले लिया। अलग होने के बाद करिश्मा कपूर जहां सिंगल मदर की भूमिका निभा रही है। वहीं संजय कपूर बिजनेस वूमेन और मशहूर मॉडल प्रिया सचदेवा से दूसरी शादी कर ली।

प्रिया सचदेवा सोशल मीडिया और काफी एक्टिव है। उनके लाखों फॉलोवर्स हैं जो उनकी खूबसूरत और ग्लैमरस फोटों का इंतज़ार करते रहते हैं। प्रिया इन सबके अलावा अपने पति संजय कपूर के साथ भी काफी फोटों भी डालती रहती हैं। हालांकि करिश्मा कपूर को इस बात से भी दिक्कत होगी कि प्रिया करिश्मा की ही बहन रिद्धिमा कपूर के साथ मिलकर ज्वैलरी का बिजनेस भी कर रहीं है। देखिये प्रिया की कुछ ग्लैमरस फोटों।