हेयरबैंड की जगह लड़की ने बालों में लपेट लिया सांप,देख कर लोग हुए हैरान, VIDEO देखें
आजकल सोशल सोशल मीडिया पर आए दिनों कुछ ना कुछ ऐसा वीडियो देखने को मिलता है जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते हैं और साथ ही साथ अपनी हंसी नहीं रोक पाते.यहां आपको जानवरों से जुड़े कई वीडियो भी देखने को मिल जाते हैं। इनमें से कुछ इतने हैरान करने वाले होते हैं कि हमे अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं होता है। आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही अजीब वीडियो छाया हुआ है। इस वीडियो में एक लड़की ने अपने बालों में हेयर बैंड की जगह सांप लपेट रखी है।
अक्सर ऐसा देखा गया है लड़कियों को नए हेयर स्टाइल बनाने के शौक होते हैं. लेकिन एक लड़की ने इस शौक को पूरा करने के चक्कर में सारी हदें पार कर दी. एक लड़की रब्बर बैंड की जगह सांप अपनी चोटी में लपेट कर मॉल में पहुंच गयी. यह सांप भी कोई नकली नहीं बल्कि असली सांप था ।अक्सर देखा गया है की लोगों को सांप नाम सुनते ही डर लगने लगता है। लोग सांप को अपने आसपास देखना भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यह लड़की तो सांप को अपने हेयर बैंड की तरह इस्तेमाल कर रही है।
आपको बता दे की लड़की सांप को हेयर बैंड की तरह इस्तेमाल करके एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पहुंच गयी थी । जब लोगों का ध्यान लड़की के जुड़े गया तो वह हैरान रह जाते हैं। उन्हें यकीन नहीं होता है कि फैशन के नाम पर लड़की ने बालों में सांप लपेट रखा है। उसी वक्त एक लड़का उस लड़की का वीडियो बना लेता है। इस वीडियो को शुरुआत में देखने पर कुछ समझ नहीं आता है। लेकिन जैसे जैसे वीडियो आगे बढ़ता है लोग देखते हैं कि लड़की ने जुड़े में सांप बांध रखा है।
लड़की जब इस सांप को बालों में लगा कर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में घूमती है तो लोग भी हैरान रह जाते हैं। उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है कि एक लड़की इतनी बड़ी डेयरिंग भी कर सकती है। लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी धूम मचा रहा है। इसे इंस्टाग्राम पर snakes.mania नाम के एक अकाउंट ने साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उसने कैप्शन में लिखा है ‘आप इसे कितनी 1 से 10 के बीच कितनी रेटिंग देंगे?’
लड़की के जुड़े में सांप लगाकर घूमते हुए जो वीडियो वायरल हुआ है उस पर लोग तरह तरह के कमेंट भी कर रहे हैं, कुछ लोग तो यहां तक भी कह रहे हैं कि क्या बाजार के साथ हेयर बैंड खत्म हो गए थे की लड़की बालों में सांप लपेट ली हैं.