उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने पढ़े कशीदे कहा- ‘देश को ही नहीं बल्कि दुनिया को दिशा दिखा रहे हैं पीएम मोदी’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भारतीय संविधान की विशेषता को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की तारीफ करते हुए कहा- कि चाय वाला देश का प्रधानमंत्री है, जो भारत और दुनिया का दिशा दिखा रहा है, यह भारतीय संविधान की ही देन है। मालूम हो कि 26 नवंबर को देश संविधान दिवस (Indian Constitution Day) मनाता है। इसी मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह भारतीय संविधान की विशेषता है कि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते एक चाय बेचने वाला न केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया को दिशा दे रहा है।मालूम हो कि पीएम मोदी खुद कह चुके हैं कि वह बचपन में चाय बेचा करते थे।

वहीँ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 26 नवंबर यानी संविधान दिवस पर देशभर में ‘‘संविधान गौरव अभियान’’ का आगाज किया, जो छह दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान BJP सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों में यात्राएं निकालने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस अभियान के दौरान जिला मुख्यालयों पर संविधान गौरव यात्राएं निकली जाएगी, यात्राओं के समापन पर संगोष्ठी नहीं आयोजित की जाएगी, जिनमें अनुसूचित जाति की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा और मुख्य अतिथि द्वारा संविधान की शपथ भी दिलाई जाएगी।

मालूम हो कि संविधान दिवस की शुरुआत मोदी सरकार द्वारा 2015 से की गई थी. जबकि, भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था। अब हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है क्योंकि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने भारत के संविधान को स्वीकार किया था।