भारती सिंह के होने वाले बच्चे के पिता नहीं हैं पति हर्ष, कॉमेडियन ने खुद उठाया बड़े राज़ से पर्दा

खुशखबरी आ रही है छोटे पर्दे से इंडस्ट्री की जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह मां बनने वाली हैं। मालूम हो कि कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिम्बाचिया से साल 2017 में शादी की थी। जानकारी हो कि ये कपल साथ में कई शो होस्ट करता नज़र आता है, जहां वे लोगों को खूब हंसाते हैं। लेकिन अब उनके घर ही उनकी ज़िंदगी की सबसे बड़ी खुशी आने वाली है। गौरतलब है कि भारती सिंह ने अलग- अलग कैरेक्टर्स का रोल प्ले किया है। कॉमेडी से भर्ती ने करोड़ो लोगों को हंसाया है।

अब भारती मां बनने वाली हैं तो उन्होंने कुछ समय के लिए कॉमेडी से ब्रेक ले लिया है। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने ये खुशखबरी खुद दी है कि आने वाले साल में उनके घर एक नया मेहमान आने वाले हैं। इस कपल ने प्रेंग्नेंसी की गुड न्यूज़ अपने नए यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर करके दी है। इस वीडियो का टाइटल सबसे खास है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘हम मां बनने वाले हैं।’

मिली जानकारी के अनुसार भारती सिंह साल 2022 में अप्रैल या मई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वहीं एक इंटरव्यू में भारती सिंह ने ये कहा था कि वो महामारी के कारण मां नहीं बनना चाह रही थी, क्योंकि इस हालत में हॉस्पिटल जाना बच्चे के लिए सही नहीं होगा। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि अब वो पुरी तरह से एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

इसके साथ ही भारती सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वो कहती नज़र आ रही हैं कि पिछले 6 महीनों में जितनी भी बार उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट किया है, सामने एक कैमरा जरुर रखा है। जिससे वो उस मुमेंट को कैप्चर कर पाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉज़ीटिव आने के बाद वो इतनी ज्यादा खुश होती हैं कि डांस करने लगती हैं और अलग अलग आवाजों में कॉमेडी करने लगती हैं।

Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa
Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa

फिर भारती सोचती हैं कि वो ये बात हर्ष को कैसे बताएंगी, क्योंकि वो सो रहे होते हैं। तभी वो कहती हैं कि ये बच्चा हर्ष का नहीं हैं और दुसरी तरफ अलग आवाज़ में बोलती हैं कि फिर किसका है, तब खुद ही जवाब देती हैं कि ये बच्चा हम दोनों का है। ये सब सुनकर हर्ष उठ जाते हैं और समझ जाते हैं कि भारती उन्हें गुड न्यूज़ दे रही हैं और खुशी से उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी WTC 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज Karan-Tejashwi: 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? परेशान एक्टर बोला- बस दिखावा करते हैं
Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी WTC 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज Karan-Tejashwi: 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? परेशान एक्टर बोला- बस दिखावा करते हैं