ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती हैं फातिमा सना शेख, जल्द बनेंगी आमिर खान की तीसरी पत्नी
बॉलीवुड की टॉप और हॉट एक्ट्रेस साथ ही खूबसूरत फातिमा सना शेख आजकल बेहद चर्चा में है। दरअसल इन दिनों सुपरस्टार आमिर खान के साथ फातिमा सना शेख रिलेशनशिप की वजह से ख़बरों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों फातिमा सना शेख और आमिर खान ही ट्रेंड कर रहे है। सना के अभिनय से ज्यादा आमिर खान से उनकी शादी करने की बातें सुर्ख़ियों में हैं।

मालूम हो कि फातिमा ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। वह फिल्म चाची 420, वन 2 का 4, बड़े दिलवाला में बाल कलाकार के रूप में दिखाई दी थी। लेकिन फातिमा को जो पहचान आमिर खान की फिल्म दंगल से मिली, वो शायद ही किसी से मिली हो। इसी फिल्म को करने के बाद सना को ‘दंगल गर्ल’ के नाम से पुकारा जाने लगा।

जानकारी के मुताबिक फातिमा का जन्म हैदराबाद में हुआ था। हालांकि सना की परवरिश मुंबई में हुई है। फातिमा के पिता विपिन शर्मा जम्मू के ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते हैं, वहीं उनकी मां तबस्सुम श्रीनगर के मुस्लिम परिवार से हैं। यही वजह हैं कि फातिमा का परिवार इस्लाम धर्म को मानता है। जिसकी वजह से एक्ट्रेस का नाम फातिमा सना शेख रखा गया हैं।

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फातिमा एक अच्छी डांसर भी हैं साथ ही, एक बेहतरीन फोटोग्राफर भी हैं। एक स्टूडियो में उन्होंने बतौर फोटोग्राफर काम भी किया हुआ है। बतौर फोटोग्राफर सना ने विज्ञापनों में भी काम किया है। फातिमा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो ऐसी कई फोटोज हैं जो उनकी प्रतिभा के बारे में बताती है।
फिल्मों में आने से पहले फातिमा टीवी में भी काम कर चुकी हैं। सना ने बेस्ट ऑफ लक निक्की, लेडीज स्पेशल और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में भी काम किया है। यही नहीं इसके अलावा फातिमा साउथ इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं। बचपन से इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उन्हें अपने करियर में कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई। पर दंगल के आने के बाद से ही सना “दंगल गर्ल” के नाम से फेमस हो गयी।
मालूम हो कि सुपरहिट फिल्म दंगल में फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा आमिर की बेटियों का किरदार निभाया था। फिल्म के लिए 21 हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था, जिसके बाद दोनों अभिनेत्रियों का सेलेक्शन हुआ, जिसके बाद आमिर के साथ फिल्म दंगल में फातिमा ने कम किया था। फातिमा आमिर के साथ फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तां में भी नजर आ चुकी हैं। उस वक्त गॉसिप के गलियारों में आमिर और फातिमा के बीच अफेयर की खबरें भी उड़ी थीं।
आमिर खान ने फिल्म दंगल में हरियाणा के पहलवान महावीर सिंह फोगाट का किरदार निभाया था। जानकारी के मुताबिक दंगल फिल्म की शूटिंग के समय से ही दोनों के बीच कुछ चल रहा था। हालांकि अब जब आमिर खान के तलाक की खबरें आई, तो लोगों का मानना है कि इसके पीछे फातिमा का ही हाथ है।
आमिर खान और किरण राव ने 15 साल तक साथ रहने के बाद एक झटके में ही तलाक लेने का फैसला ले लिया। आमिर के तलाक के बाद उनका नाम दंगल गर्ल फातिमा सना शेख के साथ जोड़ा जा रहा है। फातिमा का नाम इससे पहले भी कई बार आमिर खान के साथ जुड़ चूका हैं।