सुशांत सिंह राजपूत का नाम सुनते ही भीग गई धोनी की आंखे, कहा – आज भी मैं उस चेहरे को भुला नहीं पा रहा
एक साल का लम्बा अरसा गुज़र चूका है अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को इस दुनिया को अलविदा कहे।आज भी सुशांत के चाहने वाले अपने चहेते सुपरस्टार को भूले नहीं हैं। ना सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड से जुड़े सितारे और सेलिब्रटीज़ भी दिवंगत एक्टर को याद करते रहते हैं। इसी लिस्ट में एक नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी है।
महेंद्र सिंह धोनी खुद सुशांत को याद करते हुए आज भी इमोशनल हो जाते हैं। सुशांत के जाने के बाद जब धोनी से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि आज भी उनकी आंखों के सामने वो चेहरा आ जाता है जिसने उनका किरदार निभाया था। उन्होंने इस दौरान कहा था कि आज भी उन्हें उस किरदार की याद आती है।
गौरतलब है कि जब सुशांत सिंह राजपूत धोनी द अनटोल्ड स्टोरी पर काम कर रहे थे उस दौरान दोनों के बीच में काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और जब सुशांत राजपूत के दुनिया छोड़ कर चले जाने की खबर उन्हें मिली तो वे बेहद इमोशन हो गए थे।

सुशांत को फ़िल्म के लिए पूरी तरह धोनी के जैसे दिखना था। इसके लिए उन्होंने लगभग खुद को पूरी तरह धोनी के जैसे बना लिया था। यानी उनके जैसा लुक उनके जैसे कपड़े सब कुछ उनके जैसा।धोनी फ़िल्म के वक्त दोनों अक्सर साथ ही रहते। उन्हें कई इवेंट्स, फ़िल्म के सेट पर यहां तक की धोनी के घर पर भी साथ में देखा जाता था। साफ है कि यह दोनों इस दौरान एक दूसरे के काफी करीब आ गए आ गए
मालूम हो कि फ़िल्म के प्रमोशन के वक्त सुशांत ने बताया था कि वे धोनी को काफी गंभीरता से सुनते हैं। क्योंकि धोनी काफी शांत व्यक्तित्व वाले इंसान है।सुशांत ने धोनी फ़िल्म के दौरान उनकी बेटी जीवा से भी अच्छी दोस्ती कर ली थी। फ़िल्म के बीच जब भी उन्हें मौका मिलता वे जीवा के साथ ढेर सारी मस्ती करते। फ़िल्म के दौरान वे कई बार धोनी के घर पर भी जाते रहते थे। इस बीच वो जीवा के साथ खूब मस्ती करते थे और एक दम बच्चे की तरह बन जाते थे।