दिल्ली: बंद होंगे स्कूल, सिनेमा, ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी दुकानें! CM की बैठक आज

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच और नए वैरिएंट Omicron के खतरे को देखते हुए आज (मंगलवार को) हाई लेवल मीटिंग में समीक्षा बैठक करेंगे। हाई लेवल मीटिंग आज दोपहर 12 बजे दिल्ली सचिवालय में होगी। ऐसा मन जा रहा है कि इस मीटिंग में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू करने पर विचार हो सकता है।सीएम हाई लेवल मीटिंग में दिल्ली में येलो अलर्ट लागू करने पर भी चर्चा कर सकते हैं,क्यूंकि बीते दो दिन में दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी से ज्यादा पाई गयी है।

अगर आज कि बैठक में दिल्ली में GRAP लागू करने पर मुहर लगती है तो स्कूल, सिनेमा और जिम आदि बंद हो सकते हैं। वही दिल्ली के शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मॉल में स्थित दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर खुलेंगी। मालूम हो कि दिल्ली सरकार ने देशभर में आई कोरोना की दूसरी लहर के बाद, जुलाई 2021 में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को पास किया था। इस प्लान के अंतर्गत दिल्ली में कब लॉकडाउन लगेगा, कब क्या बंद रहेगा और कब क्या खुलेगा ये तय किया गया था। इसमें 4 लेवल पर अलर्ट तैयार किए गए थे।

इसके अनुसार अगर दिल्ली में लगातार 2 दिन तक पॉजिटिविटी रेट 0.5 फीसदी दर्ज हो तो दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के अंतर्गत लेवल-1 यानी येलो अलर्ट लागू हो जाएगा। वही, अगर संक्रमण दर 1 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-2 यानी अंबर अलर्ट, 2 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-3 यानी ऑरेंज अलर्ट और 5 प्रतिशत से अधिक होने पर लेवल-4 यानी रेड अलर्ट जारी किया जाएगा।

Arvind Kejriwal

येलो अलर्ट लागू होने के बाद क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

  • अगर दिल्ली में येलो अलर्ट लागू होता है तो कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज जारी रहेंगी।
  • वही, दिल्ली सरकार के ऑफिसों में ए ग्रेड ऑफिसर्स के 100 फीसदी स्टाफ को आना होगा, बाकी 50 फीसदी स्टाफ बुलाया जाएगा।
  • प्राइवेट ऑफिसों में 50 फीसदी स्टाफ आएंगे। दुकानें ऑड-ईवन के आधार पर सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेंगी। वही,ऑड-ईवन बेस पर मॉल सुबह 10 से रात आठ बजे तक खुलेंगे।
  • हर जोन में 50 प्रतिशत वेंडर के साथ एक वीकली मार्केट ही चलेगी। रेस्टोरेंट और बार 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे।
  • पब्लिक पार्क खुलेंगे. होटल खुलेंगे. बार्बर शॉप खुलेंगी।
  • सिनेमाघर, थिएटर, बैंक्वेट हॉल, जिम और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे।
  • दिल्ली मेट्रो और बसों में सिटिंग कैपिसिटी के हिसाब से 50 फीसदी लोग सफर करेंगे लेकिन स्टैंडिंग की इजाजत नहीं होगी।
  • नाइट कर्फ्यू रात दस से सुबह 5 तक रहेगा।
  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे।
  • ऑटो, ई-रिक्शा में दो सवारी, टैक्सी-कैब, ग्रामीण सेवा, फटफट सेवा में दो सवारी, मैक्सी कैब में 5 सवारी, आरटीवी में 11 सवारी बैठेंगी।
Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी WTC 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज Karan-Tejashwi: 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? परेशान एक्टर बोला- बस दिखावा करते हैं
Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी WTC 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज Karan-Tejashwi: 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? परेशान एक्टर बोला- बस दिखावा करते हैं