रणबीर कपूर को कंडोम गिफ्ट करना चाहती थी दीपिका पादुकोण, इस पर अभिनेता ने कहीं ये बात
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम कई पॉपुलर अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। इसमें एक नाम रणवीर कपूर का भी शामिल है। एक समय था जब बॉलीवुड के गलियारों में इनके अफेयर के चर्चे थे। उनके बीच इतना गहरा प्यार था कि अभिनेत्री ने रणवीर का नाम का टैटू भी गुदवा लिया था। पर इनका रिश्ता टिका नहीं और दोनों अलग हो गए।

रणवीर कपूर से दीपिका बहुत प्यार करती थीं। ऐसे में जब इनका ब्रेकअप हुआ तो एक्ट्रेस डिप्रेशन में चली गईं थीं। ब्रेकअप के कुछ दिनों बाद रणवीर अपनी चचेरी बहन करीना कपूर खान के साथ करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। शो पे रैपिड फायर राउंड में एक्टर रणवीर कपूर ने सबसे मतलबी लड़की में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम लिया था।

इसी तरह दीपिका ने भी एक बार कहा था कि मैं रणवीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहूंगी। उनके इस बयान का साथ एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी दिया था जिन्हें रणवीर फिल्म सांवरिया के दौरान डेट कर रहे थे।
करण जौहर के मशहूर शो कॉफ़ी विद करण में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर एक साथ गईं थीं। इसी शो पर एक्ट्रेसेज ने रणवीर को लेकर ये बात कही थी।
शो कॉफ़ी विद करण में दीपिका से रैपिड फायर राउंड के दौरान पूछा गया की वो रणवीर को क्या गिफ्ट करेंगी तो दीपिका ने तुरंत कहा कंडोम का पैकेट। उनके इस बयान के बाद काफी बवाल भी मचा था। इस तरह के बयान देने पर रणवीर से ज्यादा एक्ट्रेस दीपिका ही ट्रॉल हुईं थीं।