Deepika Chikhaliya Birthday : सीता बनकर घर-घर बनाई पहचान, ठुकराई बड़ी फिल्म, 2 घंटे में खोज लिए थे अपने ‘राम’
Click here to read in English 👈🏿
दीपिका चिखलिया एक इंडियन एक्ट्रेस है। जिन्होंने कई शो और फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन आज भी उन्हें दूरदर्शन के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘रामायण‘ की सीता के वजह से उन्हें याद किया जाता है। दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को मुंबई में हुआ था। बचपन से ही उन्हें अभिनय करना अच्छा लगता था।
दीपिका चिखलिया ने मात्र 14 साल की उम्र से ही कमर्शियल विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। लेकिन उनके पिता को यह पसंद नहीं था पर उनकी मां ने दीपिका चिखलिया को हमेशा सपोर्ट किया। रामानंद सागर के ‘रामायण’ में सीता का रोल प्ले कर दीपिका चिखलिया इतनी पॉपुलर हो गई कि लोग उन्हें देवी के रूप में पूजने लगे थे। यही कारण था कि उन्हें राजनीतिक में मौका मिला।
समय के साथ दीपिका चिखलिया में काफी बदलाव आ गया है लेकिन उस दौर को वह आज भी नहीं भूल पाई है। जिस रोल की वजह से उन्हें पापुलैरिटी मिली सीता का रोल उन्हें आसानी से नहीं मिल पाया था। दीपिका चिखलिया को करीब 25आटिस्टो ने एक साथ स्क्रीन टेस्ट दिया था। ऑडिशन के दौरान संवाद अदायगी से लेकर चेहरे के हाव-भाव, चलने फिरने का भी जायजा लिया गया था। और आखिर में दीपिका चिखलिया इस रोल के लिए सेलेक्ट हो गई।
’रामायण’ सीरियल टीवी के इतिहास में सबसे लोकप्रिय सिरियल में से माना जाता है। इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिरियल टेलीकास्ट होने के समय लोग अपने सारे काम छोड़ टीवी के सामने बैठ जाते थे। सडको पर कर्फ्यू जैसा आलम हो जाता था। दीपिका चिखलिया ने मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनके घर शादी का निमंत्रण पत्र आया। दीपिका चिखलिया के पिता ने वह पत्र दीपिका के हाथ में देते हुए कहा कि पढ़ो। दीपिका चिखलिया ने पत्र खोलकर देखा तो लिखा हुआ था की हस्त मिलाप का समय ‘रामायण’ धारावाहिक के एपिसोड के खत्म होने के बाद?
दीपिका चिखलिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म सुन मेरी लैला से की थी। उनकी पहली ही फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की थी। इस फिल्म में दीपिका चिखलिया मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आईं थीं। इसके बाद दीपिका चिखलिया का करियर अच्छा चल रहा था। जब राजश्री प्रोडक्शन में दीपिका को अपने ही एक धारावाहिक पेइंग गेस्ट के एक एपिसोड में काम करने के लिए पूछा तो दीपिका ने हां कर दिया।
राजश्री प्रोडक्शन के इस धारावाहिक के बाद दीपिका चिखलिया के पास दूसरा टीवी शो की लाइन लग गई थी। इसके बाद इन्होंने रामानंद सागर के धारावाहिक विक्रम बेताल में शानदार काम किया। इस धारावाहिक के अलग-अलग छोटी-छोटी कहानियों में वह कई छोटे और बड़े किरदार में नजर आईं। दीपिका चिखलिया ने भगवान दादा, चीख, खुदाई, रात के अंधेरे में जैसी फिल्मों में काम किया। जिनमें उनके अभिनय को सराहा गया। बंगाली फिल्म आशा ओ भालोबाशा और 1992 में रिलीज़ हुई तमिल फ़िल्म नांगल में भी उन्होंने काम किया है।
दीपिका चिखलिया ने राजनीति में भी हाथ आजमाया। 1991 में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गुजरात के वडोदरा सीट से लोकसभा का चुनाव लड़कर जीता दीपिका चिखलिया ने राजा रणजीत सिंह गायकवाड 50 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था।
इसी दौरान दीपिका ने एक कॉस्मेटिक कंपनी के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी कर ली थी। फिलहाल दीपिका चिखलिया इस कंपनी की रिसर्च और मार्केटिंग टीम को हेड करती है। यह कंपनी श्रंगार बिंदी और टिप्स एंड टोज नेल पॉलिश बनाती है, उनकी दो बेटियां हैं। निधि टोपीवाला और जूही टोपीवाला।
दीपिका चिखलिया को उस वक्त के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भी सम्मानित किया था। उन्हें हर जगह पहचान मिली। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, ”जब हम बाहर निकलते थे तो लोग हमारे पैर छुते थे। वह समझते थे कि हम वाकई में राम और सीता है।” रामायण को भले ही 3 दशक बीत चुके हैं, लेकिन दीपिका चिखलिया आज भी सीता के रूप में घर-घर में पहचानी जाती हैं।