CORONA: 24 घंटे के भीतर दिल्ली में 500 के करीब केस, मुंबई में 1300 से ज्यादा पॉजिटिव
कोरोना वायरस तेजी से अपने पैर राजधानी दिल्ली में पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में 496 नए केस सामने आ चुके हैं। संक्रमण दर में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। इस समय संक्रमित मरीजों की संख्या 1612 पर पहुंच गई है।
बढ़ते मामले को देखते हुए राजधानी दिल्ली में कई पाबंदियां भी लगा दी गई है। राजधानी इस वक़्त येलो अलर्ट पर है। इसी वजह से राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है। किसी को भी रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बाहर घूमने कि अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही साथ सिनेमा हॉल , बैंक्वेट हॉल और स्पा भी बंद कर दिए गए हैं। रेस्टोरेंट को भी 50 प्रतिशत की छमता के साथ ही चलाए जाने की अनुमति दी गई है।

अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि दिल्ली में कोरोना की स्थिति पर उनकी कड़ी नजर है। इस वक़्त दिल्ली में omicron के भी 165 मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पाबंदियां लगानी बेहद जरूरी थी।
आपको बता दें राजधानी दिल्ली के साथ ही मुंबई में भी कोरोना का कहर जारी है। पिछले 24 घंटे में 1377 नए मामले आ चुके हैं। बढ़ते मामलों के अलावा मुंबई में 24 घंटे के अंदर कोरोना की वजह से एक शक्श की मृत्यु भी हो गई है। वहीं तमिलनाडु में 619 मामले सामने आए और 6 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ गई।