कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ी, सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा; नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का ऐलान

पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर औपचारिक तौर पर कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह पहले ही साफ कर चुके थे कि साल 2022 में वह अपनी पार्टी बनाकर विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। उनकी नई पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ होगा। उन्होंने खुद इसकी घोषणा की है।

नवजोत सिंह सिद्धू से मतभेदों के बाद कैप्टन अमरिंदर ने सितंबर में पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाया था। इस्तीफे के बाद कैप्टन का कहना था कि वह अपमानित महसूस करते हैं।

हालांकि बाद में नवजोत सिंह सिद्धू ने भी 28 सितंबर को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन आलाकमान से बात के बाद उन्होंने इस्तीफा वापस ले लिया था।

Amrinder Singh

वहीं कैप्टन अमरिंदर ने सोनिया को जो पत्र लिखा है, उसमें नवजोत सिंह सिद्धू पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सिद्धू केवल इसलिए प्रसिद्ध हुए क्योंकि उन्होंने मुझे और मेरी सरकार को गाली दी। उन्हें राहुल और प्रियंका का संरक्षण मिला। आपने इस सज्जन की चालबाजी से आंखें मूंदने का फैसला किया, जिसे हरीश रावत द्वारा सहायता दी गई और उकसाया गया था। ये शायद सबसे संदिग्ध व्यक्ति है।

कैप्टन की पार्टी का चुनाव चिन्ह क्या होगा?

अमरिंदर ने नई पार्टी के नाम का तो खुलासा कर दिया लेकिन अभी इसका पंजीकरण चुनाव आयोग के पास अनुमोदन के लिए लंबित है। अमरिंदर का कहना है कि पंजीकरण के लिए उनके वकीलों की टीम काम कर रही है और चुनाव आयोग को नई पार्टी के नाम से कोई दिक्कत नहीं है।

Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी WTC 2023 में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले विस्फोटक बल्लेबाज Karan-Tejashwi: 9 साल छोटी गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप? परेशान एक्टर बोला- बस दिखावा करते हैं