बड़ी ख़बर : पनवेल फॉर्म हाउस पर सलमान खान को सांप ने काटा, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) उर्फ भाईजान को रात को उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर एक सांप ने काट लिया था। भाईजान को सांप काटने के तुरंत बाद तड़के सुबह साढ़े तीन बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सलमान शनिवार कि शाम क्रिसमस पार्टी के लिए अपने फार्म हाउस पर गए थे।
आपको बता दें सलमान खान को बिना जहर वाले सांप ने काटा है। ऐसे में भाईजान पर ज्यादा असर नहीं हुआ है। एक्टर को एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था पर फिलहाल आज सुबह 9 बजे उन्हे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो वापस घर लौट आए हैं। सलमान का पनवेल वाला फार्म हाउस जंगल से घिरा हुआ है इस वजह से यहां सांप का खतरा बना रहता है।

वहीं कल सलमान खान का 56 वा जन्मदिन भी है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान इस बार का जन्मदिन थोड़ी सिम्पल तरीके से अपने फार्म हाउस वाले घर पर ही मनाने वाले हैं।सलमान की हालत फिलहाल तो ठीक है पर फैंस को उनके स्वास्थ की बहुत चिंता है।
बात करें एक्टर के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों सलमान खान कटरीना कैफ के साथ जल्द ही टाइगर 3 के बचे हुए 15 दिन के सेड्यूल के लिए रवाना होंगे।
Source : Zee News