Bhojpuri Romance Video: अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव ने एक साथ किया जबरदस्त रोमांस,खेसारी हुए बेकाबू
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव एक एक्टर ही नहीं बल्कि गायक भी हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने गाए हैं। उनके जोशीले गाने सुनकर झूम उठते हैं।यही वजह है कि भोजपुरी एल्बम और गाने अक्सर इंटरनेट पर धमाल मचाते रहते हैं।खेसारी लाल यादव के म्यूजिक वीडियो अक्सर लाखों में व्यूज लेते हुए वायरल हो जाते हैं।
Bhojpuri Dance के सभी वीडियो यहाँ देखिए 👈
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर खेसारी लाल यादव आज के समय में एक जाना माना नाम बन चुके हैं। उनकी यह जर्नी आसान नहीं थी।भोजपुरी सिनेमा के ऐसे अकेले अभिनेता है जो कि रफ टफ बॉडी के साथ आते हैं। उन्होंने अपनी जबरदस्त बॉडी से देशभर के लाखों युवाओं को अपना फैन बनाया है।
अब इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक गाना इंटरनेट पर लोगों के दिलों में आग लगा रहा है। खेसारी लाल यादव के साथ इस गाने में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी है। आपको बता दे खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का जो गाना वायरल हो रहा है उसका नाम है ‘दर्द तनी जानी’
फैंस इस म्यूजिक वीडियो की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं और इस पर लोग भर भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।यह गाना फिल्म ए बलमा बिहारवाला से लिया गया है। इस गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है और इस गाने को खेसारी लाल यादव, इंदु सोनाली, ममता रावत और छोटे बाबा ने मिलकर गाया है।
इस जबरदस्त गाने को अब तक 8 लाख लोगों ने देख लिया है और लगभग 30 हजार लोगों द्वारा इस गाने को लाइक किया गया है। इस गाने में दोनों ही स्टार्स जबरदस्त डांस कर रहे हैं और दोनों के बीच की बॉन्डिंग भी लोगों को पसंद आ रही है। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के सुपरहिट भोजपुरी जोड़ी ने एक के बाद एक चार्टबस्टर गाने दिए हैं। दोनों का यह गाना खूब सुना जा रहा है। इस समय भोजपुरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह की काफी डिमांड है। लोग हर फिल्म में इनको देखना चाहते हैं।
अक्षरा सिंह टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी है। वहीं अगर खेसारी लाल यादव की बात की जाए तो उन्होंने भी इस इंडस्ट्री में आने के लिए खूब संघर्ष किया है खेसारी लाल यादव ने अपने करियर में कई सारी हिट फिल्में दी हैं जिसमें प्रतिज्ञा टू, खून भरी मांग, हीरो नंबर 1, खिलाड़ी, साजन चले ससुराल2, दबंग आशिक और दबंग सरकार फेमस है। आज के समय में भोजपुरी फिल्म और भोजपुरी गानों के लोग जबरदस्त तरीके से क्रेजी हैं।यह गाना वेव म्यूजिक भोजपुरी चैनल द्वारा अपलोड किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की जबरदस्त केमिस्ट्री लोगों को लुभा रही है।