Bank Holiday January 2022 : इस हफ्ते आज से 5 दिन बंद रहेंगे बैंक ! ब्रांच जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

Bank Holiday जनवरी 2022 : भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी ओर से बैंकों की छुट्टियों की सूची को जारी कर दिया है. इस सूची के अनुसार, जनवरी 2022 में पूरे 16 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे. इस सूची के अनुसार आज से 5 दिनों बैंक बंद होगे. 

Bank Holiday
  1. जनवरी 2022 में रहेगी 16 दिनों तक बैंकों की छुट्टी
  2. भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी की छुट्टियों की सूची
  3. बैंक जाने के पहले देख लें ये पूरी लिस्ट 

राजधानी: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल में होने वाली बैंकों की छुट्टियों की सूची को नयी साल के शुरूआत होने से पहले ही जारी कर दिया था. इस सूची के क्रमानुसार, नव-वर्ष के पहले महीने जनवरी 2022 में 16 दिन बैंक बंद होगे. इस सूची के अनुसार में इस हफ्ते में आज से कुल 5 दिन बैंक बंद होने वाले हैं. अगर आप के पास बैंक से जुड़ा कोई काम हैं तो पहले एक बार इस लिस्ट को जरूर देख ले. इतने दिनों तक बैंकों का अवकाश वैसे तो प्रभावी है.

16 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

जनवरी 2022 में बैंकों में कुल 16 दिन की छुट्टियों रहेंगी. इनमें 4 छुट्टी रविवार की हैं जबकि 2 महीने की दूसरे शनिवार की हैं. इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ जा रही हैं जिससे लोगों में यह अवकाश मुसीबत भी ला सकता है. बता दें कि पूरे देश में 16 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे, कुछ छुट्टियां जो राज्यवार है जिन्हें RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की सूची में विवरण करके बताया गया है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी की छुट्टियों की सूची

भारतीय बैंक के द्वारा बैंकों के अवकाश की सूची जारी कर दी गई है. सभी छुट्टियां सभी राज्यो में लागू नहीं होंगी. लेकिन आपको बता दें कि इस महीने 9 छुट्टियां ऐसी है जो पूरे देश में एक साथ पड़ेंगी. आरबीआई की सूची के अनुसार, जनवरी 2022 में नौ राज्यवार छुट्टियां हैं, जो पहले ही शुरू हो चुकी हैं। इसमें जनवरी का पहला दिन भी शामिल है, जहां कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। शेष सात छुट्टियां सप्ताहांत की छुट्टियां हैं जब बैंक राष्ट्रीय स्तर पर बंद रहते हैं. इसलिए, यदि आपके पास बैंक से संबंधित कोई काम है, तो आपको जनवरी में बैंक के अवकाश के बारे में पहले ही अपनी नजदीकी शाखा से संपर्क कर लेना चाहिए ताकि आप अपना काम बिना रुकें कर सके. इन दिनों ग्राहक अपनी-अपनी बैंक शाखाओं में पैसे नहीं निकाल सकेंगे और न ही जमा कर सकेंगे.

बैंक जाने के पहले देख लें ये अवकाश की पूरी लिस्ट

दिनाँक                दिन                अवकाश
1 जनवरी              शनिवार           देश भर में नए साल का दिन
2 जनवरी              रविवार            देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
3 जनवरी              सोमवार           सिक्किम में नए साल और लासूंग की छुट्टी रहेगी
4 जनवरी              मंगलवार          सिक्किम में लासूंग पर्व की छुट्टी रहेगी
9 जनवरी              रविवार             गुरु गोबिंद सिंह जयंती पूरे देश में, पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
11 जनवरी            मंगलवार          मिशनरी दिवस मिजोरम
12 जनवरी            बुधवार             स्‍वामी विवेकानंद जयंती की छुट्टी रहेगी
14 जनवरी            शुक्रवार            उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवसपर कई राज्यों में छुट्टी रहेगी

15 जनवरी            शनिवार            पोंगल पर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु छुट्टी रहेगी
16 जनवरी            रविवार             देश भर में सप्ताहिक छुट्टी
18 जनवरी            मंगलवार           थाई पूसम (चेन्नई)
22 जनवरी            शनिवार            महीने का चौथा शनिवार
23 जनवरी            रविवार             नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती, पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश
25 जनवरी            मंगलवार          राज्य स्थापना दिवस हिमाचल प्रदेश
26 जनवरी            बुधवार             गणतंत्र दिवस पूरे देश में छुट्टी रहेगी
31 जनवरी            सोमवार           असम में छुट्टी रहेगी

Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी
Shubman Gill की बहन के सामने सारा अली भी है फेल Hina Khan : रेड हॉट अवतार देखकर भड़के लोग, Photos पर बोले ‘शर्म करो उमराह के बाद ये?’ Suhana Khan : खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं सुहाना, देखिए उनके लुक्स जानिए Sonakshi Sinha के जन्मदिन पर उनके ब्रांड Soezi के बारे में Sushil Kumar Birthday : ओलंपिक से तिहाड़ तक… ऐसी है दिग्गज पहलवान की विवादित कहानी