सावधान! आ रहा है ‘जवाद’ तूफान, जमकर मचाएगा तबाही; 107 ट्रेनें रद्द
देशभर में “चक्रवात जवाद” के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। “चक्रवात जवाद” को देखते हुए ओडिशा और आंध्र प्रदेश में UGC NET की परीक्षा को भी टाल दिया गया है। मौसम वैज्ञानिको के अनुसार जवाद का असर देश के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। मालूम हो की देश के पूर्वी तट की तरफ चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone Jawad) तेजी से बढ़ रहा है। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि “चक्रवात जवाद” तूफान आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और ओडिशा (Odisha) तटीय इलाकों से टकराएगा।

“जावद” तूफान का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में पड़ सकता है लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित आंध्र प्रदेश और ओडिशा के होने की सम्भावना है। ऐसे में दोनों राज्यों की सरकार ने आनेवाले तूफान को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। फ़िलहाल देश के पूर्वी तट पर फिर से चक्रवाती तूफान का खतरा बना हुआ है।”चक्रवात जवाद” के आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास व पश्चिमी मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की आशंका है। इसके बाद ये ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट के पास पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा।

जवाद 5 दिसंबर की दोपहर को पुरी के आसपास के तट तक पहुंचेगा। मालूम हो कि चक्रवात जवाद को लेकर देशभर में अलर्ट जारी हुआ है।इस तूफान की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटे रहने के आसार हैं। तेज हवाओं के चलते पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ सकते हैं। चक्रवात से निपटने के लिए पूर्वी तट वाले राज्यों में NDRF की 46 टीमों को तैनात कर दिया गया है।”चक्रवात जवाद” के कारण इंडियन रेलवे ने 107 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं। ये आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटवर्ती इलाकों से गुजरने वाली ट्रेनें हैं।मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, “चक्रवात जवाद” का असर देश के और भी राज्यों में हो सकता है। साथ ही, बारिश का अलर्ट भी जारी है।