Alert ! भारत में पहुंचा पहला Omicron मरीज देश के प्रशासन को चकमा देकर हुआ भाग गया देश से बाहर…
भारत में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट Omicron ने आखिरकार दस्तक दे ही है। भारत के कर्नाटक के बेंगलुरु में ओमिक्रोण से संक्रमित दो केस मिले हैं। इन सब के बीच हैरान करने ये खबर मिल रही है।साउथ अफ्रीका (South Africa) का एक नागरिक भारत आकर दुबई लौट गया, वो भी Omicron से संक्रमित था। अब जबकी वो दुबई लौट चूका है, तब उसके बाद जीनोम सीक्वेसिंग (Genome Sequencing) की रिपोर्ट सामने आई। ऐसा माना जा रहा है कि ये भारत में Omicron का पहला केस था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Omicron से संक्रमित साउथ अफ्रीका के नागरिक की उम्र 66 साल है। साथ ही, एक फार्मास्युटिकल कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव है। Omicron संक्रमित व्यक्ति 27 नवंबर को भारत के बेंगलुरु से वापस दुबई चला गया।मिली जानकारी के अनुसार ये शख्स 20 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भारत आया था। जिस समय वो बेंगलुरु पहुंचा था तब जांच में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। खबर के अनुसार 20 नवंबर को साउथ अफ्रीका का ये नागरिक बेंगलुरु के वसंतनगर में स्टार होटल में रुका था।

इसके बाद उसने कोरोना टेस्ट कराया तो वो कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। 22 नवंबर को इस शख्स का सैंपल जीनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजा गया था। पर उसके ही अगले दिन 23 नवंबर को ukt व्यक्ति ने एक प्राइवेट लैब में टेस्ट कराया, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर निगेटिव आई। इसके बाद उसने होटल स्टाफ को अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाई और वहां से चेक आउट कर लिया। उसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद जब लोकल प्रशासन ने साउथ अफ्रीका के उस नागरिक की तलाश की तो पता चला कि शख्स वापस दुबई जा चुका है।