कटरीना के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा बनने वाली है दुल्हन, पिता के मना करने के बावजूद इस मुस्लिम लड़के से करेंगी शादी
कहते है इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते। प्यार सबको एक ही राह पर ला कर छोड़ता है, फिर चाहे वो कोई आम इंसान हो या सेलिब्रिटी कोई भी इश्क से जीत नहीं पाया है आज तक।पर्दे पर चाहे सेलिब्रिटीज कितनी भी एक्टिंग कर लें मगर जब उनके दिल का मीत उन्हें मिल जाता है, चाहने वाला सामने हो तो तमाम एक्टिंग धरी की धरी रह जाती है और प्यार चेहरे पे लालिमा बिखेरता हुआ खुद ही सामने आ जाता है।

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी कुछ इसी सिचुएशन का सामना कर रही है। सोनाक्षी सिन्हा की एक ऐसी ही प्रेम कहानी हैं। जिसने अपने दौर में काफी सुर्खियां बटोरी, मीडिया में इस अफेयर के नाम का खूब हंगामा मचा। बॉलीवुड की सोना को जब भी मीडिया ने उस हैंडसम अभिनेता के साथ देखा तो सोनाक्षी बिना कोई जवाब दिए बस मुस्कुरा कर चल दी।

यह कहानी शुरू उस दौर में हुई थी जब राउडी राठौड़ और दबंग करके सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी दमदार उपस्थिति फिल्मी पर्दे पर दर्ज कर दी थी। उसी दौरान सोनाक्षी सिन्हा की मुलाकात सोहेल खान के साले साहब यानी सीमा सचदेवा के भाई बंटी सचदेवा से हुई। देखते ही देखते दोनों की दोस्ती रंग लाने लगी, गाहे बगाहे दोनों को अक्सर साथ देखा जाने लगा।

धीरे धीरे यह दोस्ती आगे बढ़ने लगी और उसी अंजाम पर पहुंची जिस अंजाम पर अक्सर दोस्ती पहुंचा करती है, यानी दोनों में जल्द ही मोहब्बत में पड़ गए। दरअसल बंटी सचदेवा वो है जिन्होंने अपने हुनर के दम पर इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल किया था, यही बात सोनाक्षी सिन्हा को उनके और नजदीक लायी। कहा जाता है कि दोनों ही रिश्ते को ले कर काफी गंभीर थे और इसे शादी की खूबसूरत शक्ल भी देने वाले थे। हालांकि कहते है ना जीवन की धारा में काफी उतार चढ़ाव होते हैं, इसका असर इस रिश्ते पर भी देखने को मिला। मीडिया में आई खबर के अनुसार बंटी में सोनाक्षी अपने फ्यूचर तो देखती थी मगर वे इतनी जल्दी शादी के बंधन में बंधना नहीं चाहती थी।
दरअसल वो समय बॉलीवुड में सोनाक्षी का शुरुआती दौर था और उस समय सोनाक्षी जबरदस्त कामयाबी भी हासिल कर रही थी। सोनाक्षी नहीं चाहती थी कि किसी भी वजह से उनका यह बढ़ता करियर बर्बाद हो जाये। बंटी के सामने सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी यह दुविधा खुल कर बता दी। कहा जाता है कि बंटी की बहन सीमा और सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा इस रिश्ते के बारे में जानते थे।उन्हें इस रिश्ते से किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी। हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इसी वजह से सोनाक्षी ने बंटी सचदेवा से ब्रेअकप कर लिया।